More
    HomeEntertainmentजापान में रिलीज होगी Jawan, शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्टर

    जापान में रिलीज होगी Jawan, शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्टर

    Published on

    spot_img

    मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं… ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी आप हूं’… ये डायलॉग है शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान (Jawan) का।

    फिल्म इतनी धमाकेदार थी रिलीज के 25 वें दिन ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। अब शाहरुख खान की ‘Jawan‘ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। लेकिन इस बार देश भारत नहीं, जापान होगा।

    शाहरुख खान ने ‘X’ पर पोस्ट करके, जवान (Jawan) के जापान में रिलीज होने की बात कही है। उन्होंने लिखा एक कहानी न्याय की…प्रतिशोध की…खलनायक और नायक की… एक कहानी जवान की… आ रही है जापान के थिएटरों में पहली बार!!! शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जवान का जापानी पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का रिलीज डेट 29 नवंबर 2024 होगा।

    शाहरुख खान का पोस्ट

    फिल्म की कहानी बात करें तो ये एक ऐसे इंसान के बारे में जो समाज से बुराई को साफ करने के मिशन पर है। फिल्म में शाहरुख खान के कैरेक्टर का नाम आजाद है। आजाद 6 लड़कियों की गैंग के साथ मुंबई मैट्रो को हाईजैक कर लेता है। इस हाईजैकिंग के बदले आजाद (Shah Rukh Khan) का मकसद होता है कि वो देश में फैले भ्रष्टाचार को सामने ला सके।

    फिल्म में आजाद का एक और रूप है। वो एक देश प्रेमी और ईमानदार पुलिस वाला है। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है तो आजाद (Shah Rukh Khan) सरकार को मजबूर करता है कि वो जनता के लिए ईमानदारी और सच्चाई से काम करें।

    जवान (Jawan) से पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी जापान के सिनेमा हॉल में रिलीज की जा चुकी है। पठान को जापान में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    जापान में इंडियन सिनेमा की बात करें तो, आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 17 करोड़ जापानी येन कमाए थे। जो भारतीय रुपये में 10 करोड़ होते हैं। अब देखना होगा कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan), 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़ पाती है या नहीं।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this