More
    HomeUncategorizedबारिश की वजह से चेंज हुआ IND vs AUS के तीसरे टेस्ट...

    बारिश की वजह से चेंज हुआ IND vs AUS के तीसरे टेस्ट का समय, अब इतने ओवर का होगा मैच

    Published on

    spot_img

    IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया। जिसकी वजह से मैच में दर्शकों का पैसा लौटाया गया। मैच के ओवर और समय में भी बदलाव हुआ है। पढ़ें पूरी ख़बर –

    IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मुक़ाबला आज यानी 14 दिसंबर से शुरु हुआ। पहला दिन बारिश में धुल गया। तीसरे टेस्ट के पहले दिन महज़ 13.2 ओवर का ही खेल हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बनाए। मैच में उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी 04 रनों पर नाबाद खेल रहे हैं। टेस्ट भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:50 मिनट पर शुरु होना था। लेकिन बारिश की वजह से टाइमिंग में बदलाव किया गया है।

    पहले दिन बारिश की वजह से दो बार खेल को रोकना पड़ा। जिसमें पहले तो 30 मिनट के लिए गेम को रोकना पड़ा फिर जब दोबारा बारिश आई तो खेल को लंबे इंतजार के बाद पहले दिन का खेल रद्द करना पड़ा। जिसके बाद फैन्स काफी निराश दिखे।

    दूसरे दिन इतने बजे शुरु होगा मैच –

    अमूमन भारतीय समयनुसार सुबह के 5:50 में शुरु होने वाला ये टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, सुबह 5:15 में शुरु होने वाला है। मैच भी 98 ओवर का खेला जाएगा। ताकि पहले दिन भी थोड़ी भरपाई की जा सके।

    दर्शकों का होगा टिकट का पैसा वापस –

    गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हुआ। फैंस ने तो 90 ओवर का खेल देखने के लिए टिकट लिया था। ऐसे में अब फैंस को उनके पैसे वापस किए जाएंगे। अगर 15 ओवर से ज्यादा का खेल होता तो फैंस को टिकट के पैसे वापस नहीं दिए जाते, लेकिन 15 ओवर से कम का खेल होने की वजह से टिकट के पैसे वापस दिए जाएंगे। बताते चलें कि मैच के दौरान बुमराह बोलते दिखे कि गाबा के पीच पर स्विंग नहीं हो रहा है। चाहे वो कहीं भी गेंद डाल रहे हैं। जिसके बाद बुमराह ने कहा कि टॉस जीतकर गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी का फैसला लेना चाहिए था।

    क्या दूसरे दिन भी है बारिश की संभावनाएं –

    ऑस्ट्रेलिया के मौसम के अनुसार, दूसरे दिन बारिश की संभावना बिल्कुल न के बराबर है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम का हाल बताने वाली बेवसाइट के अनुसार, रविवार यानी 15 दिसंबर को बारिश होने की संभावना केवल 8 प्रतिशत है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...