More
    HomeSportsIND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे मोहम्मद Shami, चोट से उबर...

    IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे मोहम्मद Shami, चोट से उबर नहीं पाए

    Published on

    spot_img

    IND VS AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। मोहम्मद Shami बीजीटी खेलेंगे नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया।

    तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में खेला जाना है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया जा सकते है। लेकिन अब खबर आई है कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से मना कर दिए हैं।

    Shami नहीं है फिट

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शमी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद शमी पिछले एक साल से मैदान से बाहर थे। हालांकि, शमी ने पिछले महीने रणजी ट्रॉफी और अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी से वापसी की है।

    Shami खुद नहीं जाना चाहते हैं ऑस्ट्रेलिया

    खेल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शमी के घुटने में बार-बार सूजन आ रही है। ऐसी स्थिति होने के कारण नेशनल क्रिकेट एकेडमी से उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। BCCI से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि खुद शमी अपनी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। शमी का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार बॉलिंग का भार वो उठा नहीं पाएंगे। ऐसी स्थिति में मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने की संभावना लगभग खत्म हो गई हैं।  

    हम Shami के बारे में 100 फीसदी सुनिश्चित होना चाहते हैं- रोहित शर्मा

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शमी को लेकर कहा था कि मोहम्मद शमी के लिए दरवाजा पूरी तरह से खुला है। लेकिन हम सिर्फ उन पर नजर रख रहे हैं। रोहित ने कहा था कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते समय उनके घुटने में सूजन आ गई थी। हम उनके बारे में 100 फीसदी सुनिश्चित होना चाहते हैं। कप्तान रोहित के इस बयान से पता चलता है कि भारतीय प्रबंधन 99 फीसदी फिट शमी को भी ऑस्ट्रेलिया में नहीं लाना चाहते है।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...