More
    HomeSportsIND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच, सीरीज में बनाई...

    IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच, सीरीज में बनाई बढ़त

    Published on

    spot_img

    IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी चल रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच बॉक्सिंग-डे पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

    बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया है। मेलबर्न में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 340 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

    यशस्वी जायसवाल ने बनाया 84 रन

    चौथी पारी में 340 रन बनाना आसान नहीं था। भारतीय टीम को 92 ओवरों में यह टारगेट हासिल करना था। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक रन बनाए। मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 84 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 30 रन बनाया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा किसी और खिलाड़ी ने दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

    कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 9 रन, विराट कोहली 5 रन, रवींद्र जडेजा 2 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाए। वहीं, आकाशदीप ने 7 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 5 रन बनाकर नाबाद रहा। केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तो खाता भी नहीं खोल सके।

    सिडनी में खेला जाएगा आखिरी मुकाबला

    मेलबर्न टेस्ट मैच में पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त कायम कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी 2024 से शुरू होगा। आपको बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 5 मैच होने वाला है।  

    MCG टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.

    MCG टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...