IND VS AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच चल रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। नीतीश रेड्डी ने शानदार शतक जड़ा है।
भारतीय टीम ने 9 विकेट गवाकर 358 रन बनाया है। भारतीय बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की साझेदारी के बदौलत भारतीय टीम ने मैच गंवाने से बचा लिया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने चौथे मैच में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
नीतीश रेड्डी ने जड़ा शानदार शतक
मेलबर्न में तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के पास 116 रन की लीड है। नीतीश रेड्डी ने 105 रन बनाकर क्रीज पर है। उन्होंने 4 मैच की कुल 6 पारी में 71 रन के औसत से 284 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि 21 साल के नितीश रेड्डी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने के बाद अल्लू अर्जुन के पुष्पा के स्टाइल में जश्न मनाया।
नीतीश और सुंदर के बीच हुई 127 रन की साझेदारी
नीतीश रेड्डी जब बैटिंग करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी थी। 7वें विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी की गई। इसके बाद नीतीश ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 127 रन की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने न सिर्फ फॉलोऑन बचाया बल्कि एक पूरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को एक विकेट भी नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन ने वाशिंगटन को आउट किया। वाशिंगटन ने 162 गेंद पर 50 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था 474 रन
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाया था। स्टीव स्मिथ ने 140 रन का पारी खेली थी। वहीं, सैम कोंसटस ने 60 रन की पारी खेली थी। भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत में ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की विकेट गिर गया।
इसके बाद भारतीय ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 82 रन की पारी खेली है। नीतीश कुमार रेड्डी ने 105 रन की शानदार पारी खेली है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम चौथे दिन फिर से बैटिंग करने उतरेगी। फिलहाल क्रीज पर मोहम्मद सिराज और नीतीश रेड्डी टिके हुए है।


