More
    HomeSportsIND VS AUS: ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने Virat Kohli पर की हूटिंग, कोहली...

    IND VS AUS: ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने Virat Kohli पर की हूटिंग, कोहली को आया गुस्सा

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच चल रहा है। ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने Virat Kohli के आउट होने पर हूटिंग की है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। यह सीरीज दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देशों ने इस सीरीज को जीतने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया है।

    Virat Kohli के आउट होने के बाद दर्शकों ने किया हूटिंग

    इस सीरीज में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच में लड़ाई देखने को मिला। आज के मैच में जब Virat Kohli बल्लेबाज करने आए तो ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने शोर मचाया। आज जब विराट कोहली का बल्ला नहीं चला तो ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उनके आउट होने के बाद हूटिंग करना शुरू कर दिया।

    भारतीय स्टार बल्लेबाज Virat Kohli 86 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने उन्हें एलेक्स कैरी के हाथों में कैच आउट कराया। कोहली जिस समय आउट हुए भारतीय टीम अच्छी स्थिति में नहीं थी। कोहली अपने आउट होने से निराश थे। विराट कोहली निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट रहे थे।

    ICC अधिकारियों ने कोहली को कराया शांत

    Virat Kohli जब मैदान से बाहर जा रहे थे तभी फैंस ने उन्हें हूट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में विराट कोहली ने इसे इग्नोर किया और आगे बढ़ गए। लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने और ज्यादा हूंटिंग शुरू कर दी। ऐसे में किसी दर्शक ने विराट कोहली को अपशब्द कह दिया। इसके बाद विराट कोहली का गुस्सा फुट पड़ा। विराट कोहली गुस्से में पीछे मुड़े और दर्शकों की ओर देखकर बात करने लगे। उनका गुस्सा उनके बॉडी लैंग्वेज में दिख रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद आईसीसी के अधिकारियों ने कोहली को शांत कराया और उन्हें अपने साथ ले गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    Virat Kohli पर लग चुका है जुर्माना

    आपको बता दें कि चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भी विराट कोहली विवादों में घिर गए थे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सैम कोनस्टास और विराट कोहली के बीच टक्कर हो गई थी। इसके बाद ICC ने विराट कोहली पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया था। विराट कोहली के खाते में डिमेरिट अंक जोड़ा गया था।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...