More
    HomeSportsIND VS AUS: भारतीय टीम ने जीता पहला टेस्ट, सीरीज में 1-0...

    IND VS AUS: भारतीय टीम ने जीता पहला टेस्ट, सीरीज में 1-0 से बढ़ाई बढ़त

    Published on

    spot_img

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND VS AUS) के बीच में बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज चल रही है। 5 मैचों के टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

    भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND VS AUS) के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा था।

    भारतीय टीम ने की शानदार गेंदबाजी

    टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 150 रन ही बोर्ड पर लगा सकी। पहले दिन का खेल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भारतीय टीम टेस्ट मैच हार जाएगी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात्र 104 रनों पर ही रोक दिया। पहले इनिंग में भारतीय टीम ने 46 रन की बढ़त बना ली।

    कोहली और जायसवाल ने जड़ा था शतक

    इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग में शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतक जड़ा। भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीतने के लिए 534 रन बनाने थे।

    238 रन पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

    भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 238 रनों पर ही रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली। वहीं, मिचेल मार्श ने 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

    भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट चटकाए। भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, रेड्डी और राणा ने एक-एक विकेट चटकाए।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this