More
    HomeNationalIND VS NZ: 36 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत में जीता टेस्ट...

    IND VS NZ: 36 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत में जीता टेस्ट मैच, इंडिया को 8 विकेट से दी मात

    Published on

    spot_img

    भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ) के बीच चल रहा पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड टीम ने 8 विकेट से जीत लिया है।

    पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन न्यूजीलैंड की टीम 2 विकेट खोकर 107 रन बनाने में सफल रही। न्यूजीलैंड की टीम ने 36 साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीता है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र और विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

    भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। लेकिन टारगेट छोटा होने के कारण इसका कुछ खास असर न्यूजीलैंड की टीम पर नहीं पड़ा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रवींद्र और यंग ने 72 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। यंग 45 और रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

    न्यूजीलैंड टीम के कप्तान के रूप में टॉम लैथम का यह पहला टेस्ट मैच था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने भारत को हराकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 1988 में भारत में टेस्ट मैच जीता था। उस वक्त जॉन राइट टीम के कप्तान थे। 1988 में न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 136 रन से जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की यह भारत में तीसरी टेस्ट जीत है। पहली जीत 1969 में हुई थी। उसके बाद 1988 और आज 2024 में न्यूजीलैंड टीम जीतने में सफल हुई है।

    Ind Vs NZ के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका था। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरोर्के ने भारतीय बल्लेबाजों को महज 46 रनों पर समेट दिया था। यह टीम इंडिया का भारत में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने 5 विकेट लिए जबकि ओरोर्के ने 4 विकेट हासिल किए।

    न्यूजीलैंड टीम ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। पहली पारी में रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। तीसरे दिन भारत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच में वापसी की। तीसरे दिन के खेल में सरफराज खान और ऋषभ पंत ने बेहतरीन पारी खेली। लेकिन चौथे दिन के टी ब्रेक के बाद भारतीय टीम ने लगातार सात विकेट खोए। यहां से मैच का रुख बदल गया था। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 107 रन का टारगेट दिया था। जिसे कीवी खिलाड़ियों ने आसानी से हासिल कर लिया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...