More
    HomeSportsINDvNZ: 46 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूज़ीलैंड ने बनाई 134 रनों...

    INDvNZ: 46 रन पर सिमटी टीम इंडिया, न्यूज़ीलैंड ने बनाई 134 रनों की बढ़त

    Published on

    spot_img

    INDvNZ TEST: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    INDvNZ Bengaluru TEST: पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत का घरेलू मैदान पर यह सबसे छोटा स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने सबसे कम रन बनाए थे। इस मैच में भारत ने सिर्फ 36 रन बनाए थे।

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत पांच बल्लेबाज जीरो रन बनाकर आउट हो गए। कोहली अपने करियर में 38वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

    भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 20 रन ऋषभ पंत ने बनाए। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए।

    भारत के पांच बल्लेबाज विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन खाता भी नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने पांच विकेट लिए। वहीं विलियम ओ राउरकी ने चार विकेट चटकाए है।

    INDvNZ: दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में सफल रही। इस तरह न्यूजीलैंड टीम ने 134 रन की बढ़त बना ली है।

    न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवेन कॉन्वे ने 91 रन की शानदार पारी खेली है। दिन का खेल खत्म होने तक रचिन रवींद्र और डेरेल मिशेल क्रीज पर नाबाद हैं।

    भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए हैं।

    बता दें कि बारिश के कारण बेंगलुरू टेस्ट (INDvNZ Bengaluru TEST) के पहले दिन मैच शुरू नहीं हो पाया था।

    भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...