भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ) के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था।
बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया। बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।
हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था। अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने पर हैं। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) को हरा देती है, तो वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लेगी।
भारत और न्यूजीलैंड (Ind Vs NZ) के बीच मुकाबला सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था। लेकिन बारिश होने के कारण टॉस भी नहीं हो सका। भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच रद्द होने की वजह से क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप
न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, अजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के


