More
    HomeSportsINDvNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह होंगे उपकप्तान, शमी...

    INDvNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह होंगे उपकप्तान, शमी को नहीं मिली जगह

    Published on

    spot_img

    INDvNZ Test Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

    जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के इस कदम से लगता है कि रोहित शर्मा के बाद बुमराह टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं।

    आपको बता दें कि पिछले दिनों सम्पन्न हुई बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया था।

    टखने की चोट से उबर रहे टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। इस वजह से शमी को टीम (INDvNZ) में जगह नहीं मिली है।

    गौरतलब है कि मोहम्मद शमी की इस साल की शुरुआत में सर्जरी हुई थी। वे चोट की वजह से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं।

    बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। यश बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भारतीय दल का हिस्सा थे।

    INDvNZ: न्यूजीलैंड का भारत दौरा
    न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा।

    दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे में जबकि तीसरा टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

    INDvNZ: भारतीय टीम इस प्रकार है:-
    रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

    भारतीय टीम में इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। ये हैं – हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this