भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान फिर से हासिल कर लिया है।
वहीं भारतीय बल्लेबाज और ओपनर यशसवी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को जारी हुई रैंकिंग में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में 6 विकेट झटके थे। Jasprit Bumrah ने कानपुर टेस्ट के दोनों पारियों में 3-3 विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ICC की रैंकिंग में 870 रेटिंग पॉइंट्स हासिल की। वहीं अश्विन, बुमराह (Jasprit Bumrah) से सिर्फ एक पॉइंट पीछे हैं। बता दें कि अश्विन ने भी कानपुर टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल किए थे।
ICC रैंकिंग में बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके चलते वह चार स्थान ऊपर उठकर 18वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं बांग्लादेश के अनुभवी स्पिनर शाकिब अल हसन 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के स्पिनर प्रभाथ जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ का खिताब जीता और एक स्थान की बढ़त के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवीं रैंकिंग हासिल की।
आपको बता दें कि इस हफ्ते की टेस्ट रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत अगले साल होने वाली ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत दावेदार है। भारत ने बांग्लादेश पर जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग्स में अपना स्थान और मजबूत कर लिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में ओपनर यशसवी जायसवाल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और उन्होंने अपनी 72 और 51 रनों की पारियों के दम पर बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर छलांग लगा ली है। इस वक्त यशसवी जायसवाल के आगे सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। वहीं, विराट कोहली भी रैंकिंग में 6 अंकों की बढ़त के साथ 10वें से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
श्रीलंका के इन-फॉर्म बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस ने भी हालिया प्रदर्शन के बाद 5 स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। उनके साथी दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज भी 20वें और 23वें स्थान पर पहुंच गए है। वहीं, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन रैंकिंग में दो स्थान ऊपर उठकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा शीर्ष स्थान पर कायम हैं।


