More
    HomeSportsIND VS NZ: मुंबई टेस्ट में भारत की करारी हार, न्यूजीलैंड ने...

    IND VS NZ: मुंबई टेस्ट में भारत की करारी हार, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज

    Published on

    spot_img

    IND VS NZ: मुंबई टेस्ट मैच में भारत को करारी हार मिली है। न्यूजीलैंड की टीम ने 25 रन से तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया है।

    भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच तीन टेस्ट मैच का सीरीज चल रही थी। न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट मैच 25 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। न्यूजीलैंड टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप करके सीरीज को अपने नाम किया है। भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई में चल रहा था। भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए सिर्फ 147 रन बनाने थे। शुरुआती 8 ओवर में भारत के टॉप 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम की पारी 121 रन पर सिमट गई।

    न्यूजीलैंड टीम ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

    भारतीय टीम का घरेलू मैदान में कभी भी तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप नहीं हुआ था। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने बेंगलुरु टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीता था। वहीं, पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 113 रनों से जीत था। आज मुंबई में खेले जा रहे मुकाबले को भी न्यूजीलैंड की टीम ने 25 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार भारत में कोई सीरीज जीती है।

    न्यूजीलैंड की फिरकी से सामने नहीं टिक पाई टीम इंडिया

    भारतीय टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। लेकिन मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज 147 रन चेज नहीं कर पाए। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 6 विकेट चटकाए। एजाज पटेल की फिरकी के सामने पूरी भारतीय टीम धाराशायी हो गई। वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 विकेट चटकाए।

    ऋषभ पंत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम का स्कोर 29 रन पर 5 विकेट हो गया था। भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने थोड़े समय के लिए पारी संभाली। ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 64 रन की पारी खेली।

    पंत की ताबतोड़ बल्लेबाजी देख कर लग रहा था कि भारतीय टीम मैच जीत जाएगी। पंत के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों में पवेलियन जाने की होड़ सी मच गई थी। एक के बाद दूसरा विकेट गिरता गया। आपको बता दें कि 11 खिलाड़ियों में से 8 भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।  

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...