भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच टेस्ट मैच का सीरीज चल रहा है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम ने 2-0 से बढ़त बना रखी है।
भारत और न्यूजीलैंड (IND VS NZ) के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन का स्कोर बनाया था। वहीं, भारतीय टीम ने पहली पारी में 268 रन बनाए और न्यूजीलैंड की टीम पर 33 रन की बढ़त बना ली। कल का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बैटिंग करते हुए 88 रन पर 4 विकेट गंवा दिया था।
भारतीय टीम ने आज बनाया 177 रन
आज दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय टीम ने 177 रन बनाए और बचे हुए 6 विकेट भी खो दिए। आज भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बांध कर रखा है। दूसरे दिन का स्टंप होने तक न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर खेल रही थी।
शुभमन गिल ने 90 रन की शानदार पारी खेली
मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरा। न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने पांच विकेट चटकाय है। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने 146 गेंदों का सामना कर 90 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं ऋषभ पंत 60 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। वाशिंगटन सुंदर ने भी 38 रन की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को चलता किया। इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया। वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को विकेट चटकाया। रवींद्र जडेजा और रविचंद्र अश्विन ने कीवी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा लिया।
भारतीय स्पिनर्स के सामने नहीं टिक सके कीवी बल्लेबाज
रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए 12.3 ओवरों में 53 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। वहीं, अश्विन भी तीन विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग ने सर्वाधिक 51 रन की अहम पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एजाज पटेल ने नाबाद 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए है। फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम के पास 143 रन की लीड है।


