More
    HomeSportsIND VS SA: हारी हुई बाजी कैसे जीता साउथ अफ्रीका? टीम इंडिया...

    IND VS SA: हारी हुई बाजी कैसे जीता साउथ अफ्रीका? टीम इंडिया का रिकॉर्ड टूटा

    Published on

    spot_img

    IND VS SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

    सीरीज के दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 3 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस हार के साथ भारत का लगातार 11 टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड टूट गया है।

    दक्षिण अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए।

    भारतीय बल्लेबाजों का नहीं चला जादू

    साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर से ही भारतीय टीम पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शुरुआत के चार ओवर में ही तीन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद भारतीय टीम का स्कोर 15 रन पर चार विकेट हो गया। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबने अधिक 39 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा।

    टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल

    पिछले दो टी20 मैचों में लगातार दो शतक जड़कर इतिहास रचने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके। वह मैच की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। मार्को यानसेन को बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। इसके अगले ही ओवर में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी पवेलियन चलते बने। भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा। भारतीय टीम सिर्फ पांच रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। अक्षर पटेल ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए। बाकी भारतीय बल्लेबाज 10 रन का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके।

    काम नहीं आई वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी

    125 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने संभलकर बल्लेबाजी की। अफ्रीकी टीम ने 5 ओवर के बाद 32 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, डेविड मिलर का विकेट चटकाया।

    अफ्रीकी टीम ने भारत के मुंह से छीना जीता हुआ मैच

    एक समय अफ्रीकी टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 86 रन था। इस वक्त सभी भारतीय फैंस को लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी। लेकिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम को मैच में वापस ला दिया।

    स्टब्स और जेरार्ड कूत्जी ने 8वें विकेट के लिए 20 बॉल पर 42 रन की नाबाद साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन का स्कोर बना लिया। ट्रिस्टन स्टब्स को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...