IND VS SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है।
तीसरा टी20 मैच सेंचुरियन में खेला गया। भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में 11 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जीत के हीरो रहे। उन्होंने शानदार शतक जड़ा।
तिलक वर्मा ने खेली आतिशी पारी
साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। तिलक वर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़ें। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है।
अभिषेक शर्मा ने बनाया अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 50 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के जड़े। हार्दिक पांड्या ने 18 रन और रमनदीप सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज और एंडिले सिमलेन ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं, मार्को यानसन ने भी एक विकेट चटकाया।
टीम इंडिया ने 11 रन से जीता मैच
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज 20 ओवर में सिर्फ 208 रन ही बना सके। टीम इंडिया ने इस मैच को 11 रन से जीत लिया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्को यानसन ने 17 गेंदों पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े।
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती वे विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 1-1 विकेट चटकाए।
तीसरे टी20 में भारत की जीत की 5 वजह
- भारतीय बल्लेबाजों की शानदारी बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई।
- भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए 57 गेंद में 107 रन बनाए। तिलक की शानदार पारी की वजह से ही भारतीय टीम 219 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई।
- भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अभिषेक वर्मा ने 25 गेंद में 50 रन बनाए।
- भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन कर साउथ अफ्रीका की टीम को रोक दिया। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट लिया।
- आखिरी ओवर में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 25 रन चाहिए था। अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने घुटने टेक दिया।


