More
    HomeNationalIndia-Canada relations: कनाडा के 6 डिप्लोमैट्स को भारत छोड़ने को कहा

    India-Canada relations: कनाडा के 6 डिप्लोमैट्स को भारत छोड़ने को कहा

    Published on

    spot_img

    भारत-कनाडा के रिश्तों (India-Canada relations) में तनाव एक बार फिर बढ़ने लगा है। भारत ने कनाडा के 6 डिप्लोमैट्स को 19 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा है।

    भारत सरकार ने भी कनाडा में तैनात अपने हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा और अन्य डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिया है।

    विदेश मंत्रालय ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि भारत को कनाडा की सरकार पर भरोसा नहीं है कि वह उन्हें सुरक्षा दे पाएगी।

    सोमवार को भारत ने कनाडा के एक ‘डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन’ को सिरे से खारिज करते हुए बहुत ही कड़ा जवाब दिया।

    डिप्लोमैटिक कम्युनिकेशन में कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा और अन्य भारतीय डिप्लोमैट्स पर जून 2023 में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में जुडे़ होने का आरोप लगाया गया है।

    भारत ने कनाडा के इस रवैये पर कड़ा ऐतराज जताते हुए दिल्ली स्थित उसके मिशन के सीनियर डिप्लोमैट को समन किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में भारतीय हाई कमीशन और अन्य डिप्लोमैट्स पर बेबुनियाद आरोप बर्दाश्त नहीं है।

    India-Canada relations: कनाडा का क्या है कहना?
    भारत में कनाडा के डिप्टी हाई-कमिश्नर स्टुअर्ट व्हीलर ने विदेश मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद कहा, ‘हमने कनाडाई जमीन पर अपने नागरिक की हत्या में भारत के एजेंट्स के शामिल होने से संबंधित पुख्ता सबूत मुहैया करवाए हैं। अब देखना है भारत इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।’

    हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this