India और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच का सीरीज चल रहा है।
India ने शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात दी है। India ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रन से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है।
संजू सैमसन ने जड़ा शतक
पहले मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 107 रन बनाया। संजू की पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। संजू ने अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके लगाए।
यह सैमसन का लगातार दूसरा टी 20 शतक था। आपको बता दें कि सैमसन ने पिछले महीने ही बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले फ्रांस के गुस्ताव मेकेन (2022), दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो (2022), और इंग्लैंड के फिल साल्ट (2023) ने लगातार शतक बनाया था।
141 रन पर ऑल आउट हुई अफ्रीकी टीम
भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने छह विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस जीत के साथ India ने किंग्समीड, डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी अजेय स्थिति को बनाए रखा है।
पहले टी20 मैच में भारत ने बल्लेबाजी की शुरुआत धीमी की थी। शुरुआत में ही ओपनर अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन सैमसन ने 27 गेंदों में 50 रन बनाते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव (21) के साथ 66 रन की साझेदारी की। इसके बाद, उन्होंने तिलक वर्मा (33) के साथ 34 गेंदों पर 77 रन जोड़े। सैमसन ने मात्र 47 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।
सैमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो या अधिक शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (5), सूर्यकुमार यादव (4), और केएल राहुल (2) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
स्पिनर्स के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने टेके घुटने
दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही संघर्ष किया। कप्तान एडेन मार्कराम 8 रन बनाकर आउट हो गए। रयान रिकेल्टन ने 21 रन बना कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस लाने की कोशिश की। लेकिन वरुण चक्रवर्ती के शानदार गेंदबाजी के सामने सभी अफ्रीकी बल्लेबाजों घुटने टेक दिए।
वरुण चक्रवर्ती ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं रवि बिश्नोई ने 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई।


