More
    HomeCrimeIndore: मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    Indore: मानसिक रूप से बीमार महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    मध्य प्रदेश के Indore से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।

    Indore में मानसिक रूप से बीमार महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। बलात्कार के बाद महिला बिना कपड़ों के पूरी रात सड़क पर घूमती हुई नजर आई थी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

    वीडियो में आरोपी रेप पीड़िता को अपने साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Indore पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    20 साल के युवक पर लगा है रेप का आरोप

    Indore में मानसिक रूप से बीमार 40 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने के का आरोप 20 साल के युवक पर लगा है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एक वीडियो में आरोपी महिला को अपने साथ ले जाते हुए दिख रहा है। वहीं दूसरी वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है।

    मानसिक रोग से पीड़ित है महिला- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने मंगलवार की रात 40 साल की महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त ने आगे बताया कि पीड़ित महिला मानसिक रोग से जूझ रही है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को महिला सड़क पर अकेली घूमती नजर आई थी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसका रेप कर फरार हो गया।

    आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की डायल 100 गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और महिला की मेडिकल जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचाना और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    न्यायिक हिरासत में है आरोपी- थाना प्रभारी

    सदर बाजार थाने के प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला को मानसिक रोग के इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...