More
    HomeSportsINDvsBAN 2nd T20: बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत! सीरीज पर कब्जा

    INDvsBAN 2nd T20: बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत! सीरीज पर कब्जा

    Published on

    spot_img

    INDvsBAN 2nd T20: भारत ने दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश को 86 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

    भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच (INDvsBAN 2nd T20) बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

    INDvsBAN 2nd T20: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

    बैटिंग के लिए माकूल पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 135 रनों पर ढेर हो गई।

    बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन महमुदुल्लाह ने बनाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन बनाए। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट झटके।

    नितीश रेड्डी का जलवा

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ से नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रेड्डी 34 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए, उस समय भारत का स्कोर 13.3 ओवर में 149/4 था।

    नितीश रेड्डी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक बनाया। नितीश ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी मैदान पर जलवा दिखाया। नितीश ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट भी लिया।

    INDvsBAN 2nd T20: नितीश रेड्डी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    रिंकू सिंह ने अपना तीसरा टी20 अर्धशतक लगाया। रिंकू सिंह 29 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए और जाकिर अली की गेंद पर कैच आउट हुए।

    रिंकू और नीतीश के बीच 26 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हुई, उस वक़्त 10 ओवर में भारत का स्कोर 101/3 था।

    ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर (शनिवार) को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

    बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): परवेज़ हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...