More
    HomeSportsIPL 2025: अबकी बार होगा सबसे बड़ा फेरबदल! CSK की निगाहें इन...

    IPL 2025: अबकी बार होगा सबसे बड़ा फेरबदल! CSK की निगाहें इन 3 प्लेयर्स पर

    Published on

    spot_img

    IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होगा। इसमें कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल जाएगी। बात Chennai Super Kings की करें तो इन 3 बड़े खिलाड़ियों पर चेन्नई (CSK) की नज़र रहेगी। पढ़ें पूरी ख़बर –

    IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) की वजह से इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। जिससे 2025 का आईपीएल (IPL 2025) और भी ज़्यादा रोमांचक होने जा रहा है। अबकी कई बड़े खिलाड़ियों की टीम बदलने वाली है।

    इस लिस्ट में मुंबई इंडियन के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जायंट्स के केएल राहुल और दिल्ली कैपिटल्स से शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया जा सकता है।

    टीम हर हाल में इन तीन खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी। लेकिन यह देखना होगा कि फ्रेंचाइजी किसे-किसे रिलीज करती हैं। रिलीज या रिटेन को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    इन खिलाड़ियों पर है चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की पैनी नज़र

    1. केएल राहुल (KL Rahul)

    लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है। गोयनका टीम के पिछले सीजन के प्रदर्शन से निराश थे।

    पिछले आईपीएल में संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच विवाद का मामला सामने देखा गया था। लिहाज़ा संभव है कि राहुल को कप्तानी से हटाया जाए।

    अगर वो रिलीज़ किए गए तो सीएसके (CSK) ऑक्शन में दांव लगा सकती है। चेन्नई को धोनी (Dhoni) के बाद कोई बढ़िया विकेटकीपर बल्लेबाज़ मिल जाएगा। फिलहाल टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।

    1. ऋषभ पंत

    विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिल्ली रिलीज़ कर सकती है। अगर उन्हें रिलीज़ किया गया तो सीएसके (CSK) दाव लगाने में आगे दिख सकती है।

    कई बार ऋषभ को धोनी के विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है। क्योंकि ऋषभ कप्तानी भी करते हैं और वो विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी हैं। पंत चेन्नई के लिए दमदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

    1. रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम लेते ही चेन्नई के फैन्स के चेहरे पर ख़ुशी का भाव आ जाता है। कई लोग रोहित को पीली जर्सी में सोचने लगते होंगे। बीते दिनों टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जीताने वाले रोहित को पीली जर्सी में जोड़ना सोने पर सुहागा होगा।

    मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित को हटाने के बाद रोहित इस बात से नाराज़ चल रहे थे। अब वो टीम का साथ छोड़ सकते हैं। रोहित अगर ऑक्शन में आते हैं तो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। रोहित को हर टीम ख़रीदना चाहेगी और सीएसके भी इस लिस्ट में हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...