More
    HomeSportsIPL 2025: मेगा ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, 1574 खिलाड़ियों ने...

    IPL 2025: मेगा ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, 1574 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर

    Published on

    spot_img

    IPL 2025 से पहले ऑक्शन होने वाला है। सभी टीमों ने अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

    टीम ने बाकी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। बचे हुए सभी खिलाड़ी को ऑक्शन में हिस्सा लेना होगा। IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जद्दा में होगा। आईपीएल ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आईपीएल ने खिलाड़ियों की संख्या से लेकर बाकी सभी जानकारी साझा की है।

    1574 खिलाड़ियों ने किया है रजिस्ट्रेशन

    आईपीएल के यह बयान के मुताबिक चार नवंबर 2024 को खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म हो गई थी। IPL ने बताया कि मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। जिसमें से 1165 भारतीय खिलाड़ी है। वहीं, 409 विदेशी खिलाड़ी है।

    आपको बता दें कि आईपीएल में 10 टीमें हैं। हर टीम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऑक्शन के दौरान 10 फ्रेंचाइजी के पास 204 खिलाड़ियों की अतिरिक्त जगह है। 10 टीम के पास खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए कुल 641.5 करोड़ रुपए होंगे। आपको बता दें कि 204 स्थानों में से 70 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 120 करोड़ रुपए दिए गए थे।

    ऋषभ पंत का है 2 करोड़ का बेस प्राइस

    दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खुद को रजिस्टर किया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 2 करोड़ के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है।

    पहली बार IPL में हिस्सा लेंगे जेम्स एंडरसन

    भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सरफराज खान ने 75 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खुद को रजिस्टर किया है। IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.50 करोड़ रुपए में खरीदी था। उन्होंने नीलामी में 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी पहली बार IPL के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। उन्होंने 1.25 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...