More
    HomeSportsIPL 2025: टॉप-3 विदेशी ऑलराउंडर, नीलामी में जिन पर रहेगी फ्रेंचाइजी की...

    IPL 2025: टॉप-3 विदेशी ऑलराउंडर, नीलामी में जिन पर रहेगी फ्रेंचाइजी की नजर

    Published on

    spot_img

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को लेकर सभी 10 टीमें एक मजबूत रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद अब सबकी नजरें आईपीएल मेगा ऑक्शन पर है।

    टी20 क्रिकेट के तेजी से बदलते परिदृश्य में अब ऑलराउंडरों की मांग काफी बढ़ गई है। वैसे तो आईपीएल में भारतीय समेत दुनियाभर के दिग्गज ऑलराउंडरों की भरमार है, लेकिन हम उन तीन विदेशी ऑलराउंडर की बात करेंगे, जो ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की रडार पर होंगे।

    ग्लेन फिलिप्स (उम्र 27 साल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर) शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सभी फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी ऑलराउंडर ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन पर मेगा नीलामी से पहले आईपीएल टीमों की खास नजर होगी। मध्यक्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले फिलिप्स किसी भी टी20 टीम के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।

    हालांकि, वह 2024 के आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन टीम के मजबूत विदेशी लाइनअप के कारण उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा। हालांकि, फिलिप्स का हालिया फॉर्म उन्हें आगामी नीलामी में एक बड़ी कीमत वाला खिलाड़ी बना सकता है।

    मार्कस स्टोइनिस (उम्र: 35 साल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर)। ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में सबसे हॉट पिक साबित हो सकते हैं। पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। इसलिए इस ऑक्शन में उन्हें इससे भी ज्यादा रकम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    कैमरून ग्रीन (उम्र : 25 साल, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, बैटिंग ऑलराउंडर)। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून पिछले दो सीजन से खूब चर्चा में रहे हैं। सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने उन पर 15 करोड़ से अधिक बोली लगाई थी। इसके बाद आरसीबी ने पिछले सीजन में उन्हें मुंबई से 17.50 करोड़ रुपये में ट्रेड कर सबको हैरान कर दिया था। ऐसे में ये खिलाड़ी एक बार फिर ऑक्शन की लाइमलाइट बढ़ा सकता है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...