More
    HomeSportsIrani Cup हुआ ड्रॉ फिर भी मुंबई कैसे बना विजेता?

    Irani Cup हुआ ड्रॉ फिर भी मुंबई कैसे बना विजेता?

    Published on

    spot_img

    भारत में किक्रेट की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि फैंस फर्स्ट क्लास मैच को भी बड़े रोमांच से देखते हैं। इस साल ईरानी कप (Irani Cup) को देखने काफी दर्शक आए।

    अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप 2024 (Irani Cup) ट्रॉफी को अपने नाम किया। मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया था। मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी कप (Irani Cup) को जीता है। इससे पहले मुंबई ने साल 1997-98 में खिताब अपने नाम किया था। आपको बता दें कि ईरानी कप मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी के विनर के बीच में मुकाबला होता है।

    ईरानी ट्रॉफी 2024 का मुकाबला ड्रॉ रहा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला गया था। ईरानी कप का मैच ड्रॉ होने के बाद भी मुंबई को विजेता घोषित कर दिया गया। चलिए जानते हैं कि आखिर मैच ड्रॉ होने के बाद भी मुंबई को ही क्यों चैंपियन बनाया गया?

    ईरानी कप (Irani Cup) में एक ही मैच खेला जाता है। ईरानी कप में नियम है कि अगर मैच ड्रॉ हो जाता है तो विजेता का फैसला पहली पारी की लीड के आधार पर घोषित किया जाएगा। ऐसे में जिस भी टीम ने पहली पारी में बढ़त बना ली उसकी जीत सुनिश्चित हो जाती है।

    मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया 416 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में मुंबई ने 329 रन बनाए और इसके साथ ही मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी गई। मुंबई इसलिए ईरानी कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल हो सका क्योंकि उसने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 121 रनों की लीड हासिल कर ली थी।

    ईरानी कप (Irani Cup) में मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा था। सरफराज खान ने 286 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 222 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 25 चौके और 4 छक्के जड़े थे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36