More
    HomeSportsSarfaraz Khan ने ठोक डाला दोहरा शतक! रचा इतिहास

    Sarfaraz Khan ने ठोक डाला दोहरा शतक! रचा इतिहास

    Published on

    spot_img

    बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में बेंच पर बैठने वाले भारतीय धुरंधर बल्लेबाज़ सरफराज़ ख़ान (Sarfaraz Khan) ने ईरानी कप में दोहरा शतक लगाकर अपनी काबिलियत को फिर से साबित कर दिया है।

    भारतीय धुरंधर बल्लेबाज़ सरफराज़ ख़ान (Sarfaraz Khan) ने ईरानी कप में 253 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक ठोक दिया। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्के की झड़ी लगा दी। सरफराज़ ने 23 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना दोहरा शतक पूरा किया।

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई बनाम रेस्ट ऑफ़ इंडिया के ईरानी कप (Irani Cup) मुक़ाबले में जब सरफराज़ (Sarfaraz Khan) बल्लेबाज़ी करने उतरे तो टीम का स्कोर 4 विकेट के नुक़सान पर 134 रन था।

    इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज़ ख़ान (Sarfaraz Khan) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 250 के पास पहुंचाया। 149 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले सरफराज़ ने रफ़्तार पकड़ी और 253 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक पूरा किया। हालांकि रहाणे 97 रन बनाकर शतक से चूक गए।

    मुंबई के पहले बल्लेबाज़ बने सरफराज़

    सरफराज़ (Sarfaraz Khan) दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज़ के तौर पर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। उनसे पहले मुंबई के लिए सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा सहित तमाम दिग्गज खेले, लेकिन उनसे पहले यह कारनामा कोई नहीं कर सका।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this