More
    HomeSportsजय शाह के बाद इन्हें बनाया गया BCCI का अंतरिम सचिव

    जय शाह के बाद इन्हें बनाया गया BCCI का अंतरिम सचिव

    Published on

    spot_img

    भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव जय शाह अब ICC के अध्यक्ष बन चुके हैं। जय शाह ने एक दिसंबर को यह जिम्मेदारी संभाली है।

    इसके बाद BCCI के महासचिव का पद खाली हो गया था। BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया को अंतरिम सचिव बनाया गया है। जब तक कोई नया सचिव नहीं बन जाता है तब तक सैकिया ही कामकाज संभालेंगे।

    रोजर बिन्नी ने किया विशेषाधिकार का इस्तेमाल

    BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने BCCI के संविधान के अनुच्छेद 7.2 (डी) के तहत सैकिया को सचिव बनाया है। संविधान के इस अधिनियम के तहत किसी पद के रिक्त होने पर या किसी अधिकारी के अस्वस्थ होने की स्थिति में अध्यक्ष किसी अन्य व्यक्ति को उस पद पर नियुक्त कर सकते हैं। जब तक खाली पद भर नहीं जाता या फिर जो अधिकारी अस्वस्थ है वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है।

    बिन्नी ने सैकिया को सचिव का पद सौंपने संबंधी आधिकारिक मेल किसी भी राज्य को नहीं भेजा गया है। आपको बता दें कि जय शाह साल 2019 से ही BCCI सचिव पद पर विराजमान थे।

    रोजर बिन्नी ने ये कहा

    रोजर बिन्नी ने घोषणा करते हुए कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए और BCCI के नियमों के तहत मैं तब तक सचिव पद का कार्यभार आपको सौंप रहा हूं, जब तक इस पद के लिए स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती है। मुझे विश्वास है कि आप अपनी क्षमता और गर्व के साथ कार्यों का पालन करेंगे। आपको बता दें कि सैकिया अगले साल सितंबर तक सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे।

    कौन है देवजीत सैकिया?

    देवजीत सैकिया भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अहम योगदान दिया हैा। वो एक एडवोकेट होने के अलावा क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में भी अनुभव रखते हैं। सैकिया असम से आते है और उन्होंने असम के लिए ही रणजी ट्रॉफी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सैकिया असम के लिए बतौर विकेटकीपर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खेलते थे। वो साल 2022 से ही BCCI के संयुक्त सचिव रहे हैं और जय शाह की लीडरशिप में कई बड़े कामों को अंजाम देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...