More
    HomeSportsनीरज चोपड़ा के नए कोच Jan Zelezny के बारे में जानिए

    नीरज चोपड़ा के नए कोच Jan Zelezny के बारे में जानिए

    Published on

    spot_img

    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा है कि जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) आगामी सत्र के लिए उनके कोच होंगे।

    भाला फेंक के दिग्गज और इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) अब नीरज चोपड़ा को ट्रेनिंग देंगे।

    58 साल के जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) के नाम भाला फेंक का विश्व रिकॉर्ड है। ज़ेलेज़नी को आधुनिक युग का सबसे महान भाला फेंक खिलाड़ी माना जाता है।

    जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) डॉ. क्लॉस बार्टोनिट्ज़ की जगह लेंगे। क्लॉस बार्टोनिट्ज़ कोरोना महामारी से पहले से ही नीरज चोपड़ा के साथ थे।

    बार्टोनिट्ज़ की ट्रेनिंग में नीरज चोपड़ा ने दो ओलंपिक और दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीते हैं।

    अब जान ज़ेलेज़नी नीरज चोपड़ा को आगामी सत्र के लिए तैयार करने में मदद करेंगे।

    नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने। नीरज 2024 पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहे।

    जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) के बारे में
    जान ज़ेलेज़नी वर्ल्ड और ओलंपिक चैंपियन हैं। इनके नाम 98.48 मीटर के थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल चार बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है।

    16 जून 1966 को चेकोस्लोवाकिया के Mlada Boleslav शहर में जन्मे जान ज़ेलेज़नी (Jan Zelezny) ने 2006 में ट्रैक एंड फील्ड से संन्यास ले लिया था।

    जान ज़ेलेज़नी ने 1988 ओलंपिक में रजत पदक और 1992, 1996 और 2000 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1993, 1995 और 2001 में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीते।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36