More
    HomeSportsJasprit Bumrah ने Perth में खोला पंजा, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

    Jasprit Bumrah ने Perth में खोला पंजा, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

    Published on

    spot_img

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शनिवार को इतिहास रच दिया। बुमराह ने सेना देशों (SENA- South Africa, England, New Zealand, Australia) में सातवीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

    इस तरह से जसप्रीत बुमराह महान कपिल देव के साथ इन देशों में किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अधिक पांच विकेट लेने के मामले में बराबरी पर आ गए।

    बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दौरान सेना परिस्थितियों में भारत के सर्वकालिक महान गेंदबाज के रूप में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि जोड़ ली।

    ऐतिहासिक रूप से सेना देशों में भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है और 2000 के दशक में टीम ने रिकॉर्ड में सुधार किया है।

    कपिल देव के बाद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारत के दूसरे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सेना देशों में सबसे ज्यादा 7 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं। एक तरह इस मामले में जहां बुमराह ने कपिल की बराबरी की है।

    वहीं दूसरी ओर Jasprit Bumrah ने सबसे तेजी से इस कमाल को करने में कपिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। सेना देशों में 7 बार 5 प्लस विकेट लेने के लिए बुमराह ने जहां सिर्फ 51 पारियां खेली, वहीं कपिल देव ने ऐसा 62 पारियों में किया था।

    अब सेना देशों में 27 टेस्ट में बुमराह ने 22.55 की औसत से 118 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 रहा है। उन्होंने कुल सात बार पांच विकेट लिए हैं।

    जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कपिल (7) के साथ बराबरी की है और उनके बाद बीएस चंद्रशेखर, जहीर खान (छह बार पांच विकेट) और बिशन सिंह बेदी, अनिल कुंबले (पांच बार पांच विकेट) का नंबर आता है।

    टेस्ट मैचों में पांच विकेट लेने वाले वे केवल पांचवें भारतीय कप्तान हैं, उनसे पहले वीनू मांकड़ (एक), बिशन (आठ), कपिल (चार) और कुंबले (दो) ने ऐसा किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले आखिरी भारतीय कप्तान कुंबले (5/84) थे, जिन्होंने 2007 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में यह कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 337 रनों से जीता था।

    बुमराह (Jasprit Bumrah) ने जोहान्सबर्ग, मेलबर्न, नॉटिंघम, नॉर्थ साउंड, किंग्स्टन, केपटाउन, बेंगलुरु, विशाखापत्तनम और पर्थ में पांच विकेट लिए हैं, जिससे वह सभी परिस्थितियों में खेलने वाले एक शानदार गेंदबाज बन गए हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...