More
    HomeNationalJharkhand: हिमंत सरमा पर बरसे पप्पू यादव, अलका लांबा ने भी साधा...

    Jharkhand: हिमंत सरमा पर बरसे पप्पू यादव, अलका लांबा ने भी साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    Jharkhand Election: कांग्रेस नेता पप्पू यादव और अलका लांबा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला है।

    पप्पू यादव ने झारखंड (Jharkhand) में एक चुनावी रैली के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा को खुली चेतावनी दे डाली।

    पप्पू यादव ने कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा… तुम्हारी गुंडागर्दी झारखंड में नहीं चलने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए!”

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को मांडर में कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिर्की के नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे।

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों झारखंड में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। अपने भाषणों में हिमंत बिस्वा सरमा हिंदू और राज्य में घुसपैठ का मुद्दा उठा रहे हैं।

    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर हिंदू रहेगा तो झारखंड रहेगा और इसे झारखंड को बचाने का चुनाव करार दिया। सरमा ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों की वजह से राज्य की स्थिति बिगड़ रही है।

    सरमा ने दावा किया कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनी, तो उन सभी घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाल दिया जाएगा।

    हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान से राज्य का चुनावी माहौल और गरमा गया है।

    अलका लांबा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के मुख्यमंत्री झारखंड में आकर नफरत की आग लगा रहे हैं।

    लांबा ने कहा- “हिमंत बिस्वा सरमा ज़हरीले नाग की तरह ज़हर घोल रहे हैं। इनका काम ज़हर उगलना है, लेकिन झारखंड की जनता इनके जाल में नहीं फँसने वाली है और ऐसे ज़हरीले नागों को झारखंड से बाहर भगाएगी।

    अलका लांबा झारखंड के महागमा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के नामांकन रैली में पहुंची थीं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36