More
    HomeNationalJharkhand: आखिरी चरण में 67.59% मतदान, पहली बार हिंसामुक्त चुनाव

    Jharkhand: आखिरी चरण में 67.59% मतदान, पहली बार हिंसामुक्त चुनाव

    Published on

    spot_img

    झारखंड (Jharkhand) में 81 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हो गया। बुधवार को दूसरे और आखिरी चरण में 38 सीटों पर 67.59 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    यह शाम 5 बजे तक का प्रारंभिक आंकड़ा है। फाइनल आंकड़े में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पहले 13 नवंबर को 43 सीटों पर पहले चरण में हुए चुनाव में 66.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

    संथाल परगना की महेशपुर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 79.40 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इस चरण की सर्वाधिक मतदान वाली अन्य सीटों में जामताड़ा जिले की नाला (78.75), देवघर जिले की सारठ (77.94), रांची जिले की सिल्ली (76.70), दुमका जिले की शिकारीपाड़ा (74.31) सीट शामिल हैं। सबसे कम मतदान बोकारो शहरी सीट पर 50.52 प्रतिशत और धनबाद में 52.31 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

    नक्सल इलाकों में बंपर वोटिंग
    सबसे खास बात यह रही कि झारखंड (Jharkhand) के अलग राज्य के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव रहा, जिसमें हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। दशकों तक नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में बंपर वोटिंग का रिकॉर्ड बना। यह चुनाव इस मायने में भी उल्लेखनीय रहा कि महिलाओं ने सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड बनाया। पहले चरण की 43 में 37 सीटों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा संख्या में मतदान किया था।

    बुधवार को दूसरे चरण के मतदान में भी यही ट्रेंड रहा। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीटों पर सामान्य सीटों की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ है।

    1211 प्रत्याशी मैदान में
    Jharkhand में दोनों चरणों को मिलाकर कुल 2 करोड़ 26 लाख से ज्यादा वोटर थे। इसके साथ ही चुनाव में उतरे कुल 1,211 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

    इनमें बरहेट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरायकेला से पूर्व सीएम चंपई सोरेन, राजधनवार सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी, चंदनकियारी से झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, नाला सीट से विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, गांडेय सीट से झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, सिल्ली सीट से आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो भी शामिल हैं।

    दिग्गज प्रत्याशियों में हेमंत सोरेन सरकार के 11 में से दस मंत्री, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन और उनकी भाभी सीता सोरेन भी हैं।

    इस बूथ पर 100% वोटिंग
    Jharkhand में मात्र एक मतदान केंद्र ऐसा रहा, जहां शत-प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह मतदान केंद्र जामताड़ा विधानसभा सीट अंतर्गत हांसीपहाड़ी स्नेहपुर में कुष्ठ पीड़ित मतदाताओं के लिए बनाया गया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में कुल 57 वोटर पंजीकृत हैं और सभी ने उत्साह के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    दो पोलिंग अफसरों पर एक्शन
    बुधवार को मतदान के दौरान ड्यूटी में पक्षपात के आरोप में झारखंड (Jharkhand) में दो पोलिंग अफसरों के खिलाफ एक्शन हुआ। इनमें पहला देवघर के पीठासीन अधिकारी हैं, जिन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। इन्हें वोट कास्टिंग कंपार्टमेंट के निकट पाया गया।

    दूसरा मधुपुर के पीठासीन अधिकारी हैं, जिनके खिलाफ पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हें हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की शिकायत मिली थी।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...