More
    HomeNationalJharkhand & Maharashtra Election: झारखंड और महाराष्ट्र में बजा चुनावी बिगुल! जानिए...

    Jharkhand & Maharashtra Election: झारखंड और महाराष्ट्र में बजा चुनावी बिगुल! जानिए कब-कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे

    Published on

    spot_img

    चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव (Jharkhand & Maharashtra Election) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

    Jharkhand & Maharashtra Election: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू भी मौजूद रहे।

    Jharkhand & Maharashtra Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि महाराष्ट्र में एक और झारखंड में 2 चरणों में वोटिंग होगी।

    Jharkhand & Maharashtra Election: राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे भी उसी दिन आने की उम्मीद है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, यहाँ भी नतीजे 23 नवंबर को आ जाएंगे।

    Jharkhand & Maharashtra Election: चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों में 48 विधानसभा सीटों और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी ऐलान किया।

    48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी दो चरण में होंगे। 47 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी। एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इनके नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

    14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
    देश के 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट शामिल है।

    2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव
    केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। वायनाड में 13 नवंबर को जबकि नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से खाली हुई है।

    यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट और बशीरहाट लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया। मिल्कीपुर विधानसभा सीट अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई है जबकि पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन से खाली हुई है।

    Jharkhand & Maharashtra Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है, वहीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है।

    झारखंड और महाराष्ट्र में क्या है अभी स्थिति

    झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं जबकि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं।

    झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। राज्य में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए विपक्ष में है।

    महाराष्ट्र में इस वक़्त महायुति यानी शिवसेना, बीजेपी और NCP (अजित पवार गुट) की सरकार है।

    महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव 2019 में हुआ था। बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार भी बनी लेकिन बाद में शिवसेना ने गठबंधन का साथ छोड़ दिया। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई, जिसमें कांग्रेस भी शामिल हुई।

    2022 में महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बाद बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार बनी और सीएम के पद पर एकनाथ शिंदे की ताजपोशी हुई।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...