More
    HomeNationalAssembly Election Schedule: Jharkhand और Maharashtra चुनाव का पूरा शेड्यूल…यहां देखें

    Assembly Election Schedule: Jharkhand और Maharashtra चुनाव का पूरा शेड्यूल…यहां देखें

    Published on

    spot_img

    Assembly Election Schedule: झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। झारखंड में 2 चरणों में वोटिंग होगी जबकि महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान (Assembly Election Schedule) होगा।

    झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को मतगणना होगी और नतीजे (Assembly Election Schedule) भी उसी दिन आने की उम्मीद है।

    झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव का पूरा शेड्यूल (Assembly Election Schedule) :

    झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण के लिए वोटिंग 13 नवंबर को होगी।

    झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। उम्मीदवार एक नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी।

    झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव के लिए सभी 81 सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को (Assembly Election Schedule) होगी।

    महाराष्ट्र में एक चरण में सभी 288 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। उम्मीदवार 4 नवंबर तक नाम वापस ले सकते हैं। सभी सीटों पर वोटिंग 20 नवंबर को और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    उपचुनावों का शेड्यूल:
    14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और लोकसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश की 9, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट शामिल है।

    इनके अलावा, केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। वायनाड में 13 नवंबर को जबकि नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

    उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट को छोड़कर सभी सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है जबकि 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन सीटों पर वोटिंग 13 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

    केदारनाथ विधानसभा सीट और नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है जबकि 4 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इन सीटों पर वोटिंग 20 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

    चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक सभी सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...