More
    HomeNationalप्रदेशJMM ने जारी की चौथी लिस्ट, Champai Soren के सामने इस नेता...

    JMM ने जारी की चौथी लिस्ट, Champai Soren के सामने इस नेता को उतारा

    Published on

    spot_img

    झारखंड विधानसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है। JMM ने Champai Soren के खिलाफ गणेश महली को प्रत्याशी बनाया है।

    झारखंड में नवंबर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में व्यस्त है। सभी पार्टियों ने टिकट बाटना शुरू कर दिया है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि हाल ही में गणेश महली बीजेपी छोड़कर JMM को ज्वाइन किया है। आज यानी शुक्रवार को चंपाई सोरेन ने सरायकेला से नामांकन दाखिल कर दिया है।

    गुरुवार देर रात JMM ने चौथी लिस्ट जारी की। JMM की इस लिस्ट में खूंटी सीट के उम्मीदवार को भी बदल दिया गया है। खूंटी सीट पर पूर्व में स्नेहलता कंडुलना को उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन नई लिस्ट में रामसूर्य मुंडा को टिकट दिया गया है।

    Champai Soren की बढ़ी मुश्किल

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren को बीजेपी ने सरायकेला से उम्मीदवार बनाया था। JMM ने चंपाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि गणेश महली दो दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए थे। झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला हॉट सीट बन गई है। यहां दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    चंपाई सोरेन को दे चुके है कड़ी टक्कर

    गणेश महली ने बीजेपी के टिकट पर साल 2019 और 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में Champai Soren को कड़ी टक्कर दे चुके है। हालांकि, दोनों ही चुनाव में JMM के प्रत्याशी चंपाई सोरेन की जीत हुई थी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि चंपाई सोरेन की जीत महज 2-3 हजार वोटों से ही हुई थी। खास बात यह है कि सरायकेला सीट पर चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवारों ने पार्टी बदल ली है।

    चंपाई सोरेन बीजेपी में हुए थे शामिल

    ईडी ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद Champai Soren को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद चंपाई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था। इसके बाद JMM की विधायक दल की बैठक हुई और बैठक में विधायक दल का नेता हेमंत सोरेन का चुना गया। हेमंत सोरेन के फिर से सीएम बनने के कुछ समय बाद चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गए थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...