More
    HomeEntertainment21 साल बाद फिर से रिलीज होगी ‘कल हो ना हो’, Karan...

    21 साल बाद फिर से रिलीज होगी ‘कल हो ना हो’, Karan Johar ने ये कहा…

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘कल हो ना हो’ 21 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म निर्माता Karan Johar ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है।

    शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘कल हो ना हो’ सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने बताया कि फिल्म 15 नंवबर को रिलीज होगी।

    15 नवंबर को होगी रिलीज

    फिल्म निर्माता Karan Johar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर ‘कल हो ना हो’ फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर दर्शकों को जानकारी दी। पोस्टर पर लिखा है ‘हर पल यहां जी भर जियो फिल्म पीवीआर में 15 नवंबर से रिलीज होगी।’

    Karan Johar की धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ फिल्म रिलीज की खबर शेयर की। निखिल आडवाणी की रोमांटिक कॉमेडी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की घोषणा करते हुए धर्मा प्रोडक्शंस ने लिखा, “लाल अब सबके दिल का हाल है’, होने वाला अब कमाल है! ‘कल हो ना हो’ हैशटैग 15 नवंबर को पीवीआर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।”

    शाहरुख खान ने निभाया है मुख्य किरदार

    फिल्म की कहानी लिखने वाले Karan Johar ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धर्मा के पोस्ट को फिर से शेयर कर फिल्म का टाइटल ट्रैक जोड़ा। ‘कल हो ना हो’ में फिल्म जगत के तमाम सितारे नजर आए थे। प्रीति जिंटा, शाहरुख खान के साथ फिल्म में सैफ अली खान, जया बच्चन, सुषमा सेठ, रीमा लागू, लिलेट दुबे और डेलनाज ईरानी भी अहम किरदार निभाया था।

    2003 में रिलीज हुई थी फिल्म

    आपको बता दें कि ‘कल हो ना हो’ 28 नवंबर, 2003 को रिलीज हुई थी और फिल्म के हर एक गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ शाहरुख खान की शानदार केमिस्ट्री और सैफ अली खान का कूल लुक दर्शकों को लुभाने में कामयाब हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खुब कमाई की थी।

    फिल्म जीत चुकी है राष्ट्रीय पुरस्कार

    Karan Johar ने ‘कल हो ना हो’ की 20वीं एनिवर्सरी पर लिखा था कि “यह फिल्म मेरे लिए और शायद हम सभी के लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है। ऐसी शानदार स्टारकास्ट को एक ऐसी कहानी के साथ लाना, जो दिलों की धड़कन है, कैमरे के पीछे पूरी कास्ट और टीम को बधाई है, जिसने कल हो ना हो को अभी भी मजबूती से और सभी के दिलों में धड़काया है।” आपको बता दें कि ‘कल हो ना हो’ को कई पुरस्कार मिले थे। फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...