More
    HomeNational"डिप्टी CM की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे…",...

    “डिप्टी CM की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे…”, Kanhaiya Kumar ने दिया विवादित बयान

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव से पहले Kanhaiya Kumar ने विवादित बयान दे दिया है।

    मतदान से पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में व्यस्त है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होने वाला है। मतदान से पहले नेताओं की ओर से तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता Kanhaiya Kumar ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

    Kanhaiya Kumar ने दिया विवादित बयान

    Kanhaiya Kumar ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे, ऐसा नहीं होगा। कन्हैया कुमार ने नागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ये धर्म युद्ध है और धर्म को बचाने का सवाल है तो जो नेता आपके सामने धर्म बचाने का भाषण देता है। उससे कोई सवाल पूछिए कि आपका बेटा और बेटी भी हमारे साथ चलेंगे ना।

    ऐसा तो नहीं कि धर्म को बचाने की जिम्मेदारी हमारी और कैंब्रिज-ऑक्सफोर्ड में पढ़ने की जिम्मेदारी नेताओं के बच्चों की। धर्म बचाना है तो सब मिलकर बचाएंगे। ऐसा तो नहीं होगा कि हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम साहब की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी।

    बीजेपी ने किया पलटवार

    Kanhaiya Kumar के बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आखिर ऐसी सोच से कब आजादी मिलेगी? उन्होंने कहा छिछोरे लोगों से कांग्रेस आजादी कब पाएगी? ऐसे व्यक्ति ने महाराष्ट्र की बेटी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है, जो आतंकियों और नक्सलियों का समर्थन करता है।

    विपक्ष वोट जिहाद छेड़ दिया है, अब हमें धर्मयुद्ध करना होगा- डिप्टी CM

    महाराष्ट्र में विवादित बयानबाजी का दौर जारी है। एक हफ्ते पहले देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि विपक्ष ने वोट जिहाद छेड़ दिया है, अब हमें धर्मयुद्ध करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें तैयार रहना होगा।

    शाइना एनसी इंपोर्टेड माल है- अरविंद सावंत

    आपको बता दें कि हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कह दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...