More
    HomeNationalगणपति पूजा के लिए CJI के घर पीएम के जाने पर क्या...

    गणपति पूजा के लिए CJI के घर पीएम के जाने पर क्या बोले Kapil Sibal?

    Published on

    spot_img

    सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणपति पूजा के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर जाने से बचना चाहिए था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) के घर गणपति पूजा में शामिल होने पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। विपक्षी दलों ने भी पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है।

    राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (Supreme Court Bar Association) के अध्यक्ष कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा कि इस मुलाकात से सुप्रीम कोर्ट के बारे में बेकार की अटकलें लगाई जा रही हैं।

    कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा- “मैंने सोशल मीडिया पर कुछ प्रसारित होते देखा और सच कहूं तो मैं हैरान रह गया। मैं 50 से ज्यादा सालों से सुप्रीम कोर्ट और इस संस्था में हूं। जब मैंने यह वायरल हो रही क्लिप देखी तो मैं हैरान रह गया। ये सुप्रीम कोर्ट के लिए सही नहीं है।”

    सिब्बल ने आगे कहा, “किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे अधिकारी को किसी निजी कार्यक्रम का प्रचार नहीं करना चाहिए। मौजूदा चीफ जस्टिस के प्रति मेरे दिल में गहरा सम्‍मान है। मैं बिना किस हिचक के कह सकता हूं कि वह निजी प्रतिबद्धता वाले महान जज हैं।”

    उन्होंने कहा- “मुझे यकीन है कि शायद चीफ जस्टिस को पता नहीं होगा कि इसे प्रचारित किया जा रहा है, पीएम को ऐसे निजी कार्यक्रम में जाने में कभी दिलचस्पी नहीं दिखानी चाहिए थी। अगर इसके बारे में गॉसिप हो रही है, तो यह संस्था के लिए उचित नहीं है।”

    LIVE LAW ने कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के हवाले से कहा है कि वो इस बात से चिंतित हैं कि बैठक से सुप्रीम कोर्ट के बारे में गैरजरूरी अटकलें लगाई जा सकती हैं।

    सिब्बल ने कहा, “यह मुद्दा किसी व्यक्ति का नहीं है, मुद्दा यह है कि इस तरह की क्लिप का लोगों के दिमाग पर क्या असर पड़ता है। ऐसे में आपको खुद को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहिए, जहां लोग संस्था के बारे में गॉसिप करें और अटकलें लगाना शुरू कर दें।”

    सिब्बल ने आगे कहा, “दूसरी बात यह है कि प्रधानमंत्री को ऐसे निजी कार्यक्रम में जाने में दिलचस्पी नहीं दिखानी चाहिए थी, क्योंकि प्रधानमंत्री ने, जिनसे उन्होंने सलाह ली होगी, उन्हें बताया होगा या बताना चाहिए था कि इससे गलत संदेश जा सकता है।”

    उन्होंने कहा, “इससे एक तरह की बहस शुरू हो जाती है जो अनावश्यक है और संस्थान के लिए हानिकारक है। हो सकता है कि इसके पीछे कुछ भी न हो, कोई मकसद न हो। लेकिन इससे अटकलों को बढ़ावा मिलेगा, जो संस्थान के लिए अच्छा नहीं है।”

    महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में सिब्बल ने कहा, ‘मैं देश के प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों का प्रचार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पहले भी महाराष्ट्र मूल के चीफ जस्टिस रहे हैं।”

    उन्होंने कहा- “ऐसा पहली बार नहीं है जब देश के चीफ जस्टिस महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं और महाराष्ट्र में चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री को एक निजी कार्यक्रम को इस तरह प्रचारित करने का यह सही समय नहीं है।”

    सिब्‍बल ने कहा, “मेरा धर्म और उसे व्‍यक्‍त करने का तरीका निजी बात है। यह सार्वजनिक मसला नहीं है। ऐसे में इसकी कोई वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी नहीं होनी चाहिए थी।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...