यूट्यूब पर Flying Beast के नाम से प्रसिद्ध Gaurav Taneja और उनकी पत्नी रितु राठी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।
कुछ समय पहले ही रितु राठी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे Gaurav Taneja के ऊपर धोखा देने और अपमान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही मीडिया में दोनों जोड़ो के तलाक लेने की खबर भी चल रही थी। सोशल मीडिय पर एक वीडियो डालकर Gaurav Taneja ने तलाक के खबरों पर विराम लगा दिया है। गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर करवा चौथ का एक वीडियो शेयर किया है।
Gaurav Taneja ने करवा चौथ से एक दिन पहले वाइफ रितु राठी की मेंहदी लगाते हुए तस्वीर साझा की थी। वीडियो में गौरव तनेजा कहते हैं कि करवा चौथ पर पत्तियों को अपनी पत्नी के हाथ में लगी मेहंदी में अपना नाम ढूंढना एक जिम्मेदारी बन जाती है और नाम नहीं ढूंढने पर उसकी क्लास लगती है। इसके बाद सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव अपनी पत्नी का इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि रितु राठी करवाचौथ की सभी रस्में पूरी करती हैं। वीडियो में गौरव उनकी मांग में सिंदूर लगाते हुए भी दिखते हैं। गौरव तनेजा और रितु राठी का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया है कि दोनों के तलाक की खबरें अफवाह है। सोशल मीडिया पर लोगों ने रिएक्ट करते हुए इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।
आपको बता दें कि गौरव तनेजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने तलाक के मुद्दे को लेकर विस्तार से बात की है। साथ उन्होंने यह भी बताया है कि यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। गौरव तनेजा ने वीडियो में प्रेमानंद महाराज वाले वीडियो के बारे में भी बात की है।


