More
    HomeNationalखालिस्तानी आतंकी Pannu ने एयर इंडिया को उड़ाने की दी धमकी

    खालिस्तानी आतंकी Pannu ने एयर इंडिया को उड़ाने की दी धमकी

    Published on

    spot_img

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Pannu) ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों को धमकी दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 1 से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया की विमान से यात्रा नहीं करें।

    Pannu ने धमकी देते हुए कहा कि इस अवधि में एयर इंडिया की उड़ानों पर बम से हमला किया जाएगा। खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भारतीय एयर एलायंस को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। रविवार को भी विमान में बम होने की धमकी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं थी।

    1 से 19 नवंबर तक Air India से यात्रा नहीं करें – Pannu

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख पन्नू ने यात्रियों को 1 से 19 नवंबर के बीच एयर इंडिया के विमान से यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी खासतौर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दी गई है। पन्नू ने वीडियो में 1984 के सिख नरसंहार की 40वीं वर्षगांठ पर बदला लेने की बात कही है। आपको बता दें कि पिछले साल भी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Pannu) ने विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

    यह धमकी इसलिए भी अहम है क्योंकि अभी भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक विवाद चल रहा है। कनाडा ने भारत पर कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों को मारने का आरोप लगाया है।

    एक हफ्ते में 70 विमान में बम होने की मिली धमकी

    शनिवार को अलग-अलग कंपनियों की 30 से अधिक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 30 से अधिक विमानों में बम होने की धमकी मिली थी।

    पिछले एक हफ्ते में भारतीय एयरलाइंस की कम से कम 70 विमानों में बम होने की धमकी मिली है। हालांकि, ये सभी धमकियां बाद में अफवाह निकली है। आपको बता दें कि विमान को बम से उड़ाने की धमकी देने पर भारतीय कानून के तहत 10 साल की सजा का प्रवधान है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता है।

    Pannu ने भगवंत मान को दी थी जान से मारने की धमकी

    पिछले साल दिसंबर में भी पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। साथ ही इस साल गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव को मारने की चेतावनी भी दी थी। केंद्र सरकार ने पन्नू को जुलाई 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। केंद्र सरकार ने सिख फॉर जस्टिस को भी प्रतिबंधित किया हुआ है।

    कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

    गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी अलगाववादी है। वह पंजाब को भारत से अलग करके खालिस्तान देश बनाना चाहता है। पन्नू सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का संस्थापक है और कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखता है। वह अमेरिका में एक वकील है। पन्नू ने साल 2020 में खालिस्तान को लेकर रेफरेंडम भी करवाया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...