More
    HomeNational"रेस्ट इन पीस कर देंगे..." लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने Pappu Yadav को...

    “रेस्ट इन पीस कर देंगे…” लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने Pappu Yadav को दी जान से मारने की धमकी

    Published on

    spot_img

    बिहार के बाहुबली नेता और पूर्णिया से लोकसभा सांसद Pappu Yadav को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है।

    पप्पू यादव (Pappu Yadav) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव को सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर कॉल आया था। फोन करने वाले शख्स ने पप्पू यादव से लफड़े में नहीं पड़ने की बात कहते हुए धमकाया है। सांसद पप्पू यादव ने इस संबंध में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

    Pappu Yadav को दो दिन में मिली दो धमकी

    पप्पू यादव को बीते 26 अक्टूबर सोशल मीडिया पोस्ट कर जान से मारने की धमकी मिली थी। मयंक नाम के इंसान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पप्पू यादव को धमकी दी थी। 26 अक्टूबर को मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में लिखा था, “समाचार पत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि बीते दिनों बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस भाई के बारे में उल्टा-पुल्टा बयान दिया है।

    मयंक ने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि तुम औकात में रहकर चुपचाप राजनीति करो, ज्यादा इधर उधर तीन-पांच करके टीआरपी कमाने के चक्कर में मत पड़ो। वरना रेस्ट इन पीस कर देंगे।  

    Pappu Yadav ने किया DGP को कॉल

    धमकी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने बिहार के DGP आलोक राज को कॉल कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी है। DGP से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। DGP ने पप्पू यादव को पूरे मामले की लिखित शिकायत पूर्णिया रेंज के IG राकेश राठी से करने को कहा। सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया रेंज के IG राकेश राठी से लिखित शिकायत कर दी है। IG के निर्देश पर SSP पूर्णिया ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पप्पू यादव ने अमित शाह को लिखा पत्र

    लोकसभा सांसद Pappu Yadav ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद सुरक्षा घेरा बढ़ाने का आग्रह किया है। पप्पू यादव ने धमकी के बावजूद बिहार के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निष्क्रियता का आरोप लगाया गया है। वहीं पप्पू यादव ने अपनी Y श्रेणी से बढ़ाकर Z श्रेणी करने की मांग की है।  

    क्या है पूरा मामला?

    हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। बाबा सिद्दीकी के मौत के बाद Pappu Yadav ने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।

    हाल ही में पप्पू यादव बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से मुंबई में मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बाबा और उनके परिवार को जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा था कि हत्यारों और साजिशकर्ताओं को खत्म कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पप्पू यादव ने मुंबई दौरे पर सलमान खान से भी फोन पर बातचीत की थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...