More
    HomeNationalलॉरेंस बिश्नोई के पास है बीजेपी का संरक्षण…?, Arvind Kejriwal ने गृह...

    लॉरेंस बिश्नोई के पास है बीजेपी का संरक्षण…?, Arvind Kejriwal ने गृह मंत्री पर साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    दिल्ली में आगामी दो महीने में चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा का यह आखिरी सत्र है। शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर है। इसी क्रम में Arvind Kejriwal ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने मोदी सरकार पर फिर से हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और मोदी सरकार के बीच में सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। दिल्ली में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

    अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिल्ली को गैंगस्टर कैपिटल कहा है। अरविंद केजरीवाल ने जुर्म की कई वारदात का जिक्र किया और कहा कि केंद्र सरकार से दिल्ली संभल नहीं रही है।

    लॉरेंस गैंग को सरकार का समर्थन है- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई जैसे अपराधी खुलेआम अपनी गतिविधियों को कैसे अंजाम दे रहा है। केजरीवाल ने कहा कि क्या ये मुमकिन नहीं कि लॉरेंस और उसके गैंग को सरकार का समर्थन मिल रहा हो।

    अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आगे कहा कि ऐसे अपराधियों पर लगाम न कसना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने मोदी सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि सरकार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने आगे कहा कि जनता इस मामले में जल्द से जल्द जवाब चाहती है।

    Arvind Kejriwal ने कहा कि एक बात समझ नहीं आ रही कि लॉरेंस बिश्नोई बीजेपी शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है? दिल्ली में अपराध चरम पर है, गोलियां चल रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। इस मामले में बीजेपी चुप्पी साधे हुए है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिश्नोई साबरमती जेल से कैसे अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा है? देशभर में उसके लोग रंगदारी मांग रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।

    दिल्ली को गैंगस्टर कैपिटल बना दिया है- Arvind Kejriwal

    इसके अलावा Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली में लॉ एंड आर्डर खस्ता हालत में हैं। लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कई गैंग दिल्ली में ऑपरेट कर रहे हैं और दिल्ली में गैंगस्टर ने देश की राजधानी को अपराध और गैंगवार की राजधानी बना दिया है। और दिल्ली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट भी हो रहे हैं।

    दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है। लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं। महिलाओं की रेप कर हत्या की जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता में डर का माहौल है। दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं और व्यापारियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

    हर तरफ लोग खौफ और दहशत में हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में पुलिस की कमान दिल्ली सरकार के पास नहीं होती है। दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट करते हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...