More
    HomeCrimeDelhi: शादी का दबाव बना रही थी प्रेग्नेंट प्रेमिका, आशिक ने मार...

    Delhi: शादी का दबाव बना रही थी प्रेग्नेंट प्रेमिका, आशिक ने मार डाला

    Published on

    spot_img

    दिल्ली (Delhi) के नांगलोई में 19 साल की एक लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की का नाम सोनी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसके आशिक ने ही उसकी हत्या कर दी है।

    आरोप सलीम नाम के एक युवक पर है जिसने संजू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया था। प्रेम प्रसंग में गर्भवती होने के बाद सोनी अपने प्रेमी संजू उर्फ सलीम पर शादी करने का दवाब बनाने लगी थी। लेकिन सलीम ऐसा नहीं चाहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी सलीम और उसके दो सहयोगियों ने मिलकर सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी।

    सोनी थी 7 महीने की गर्भवती

    शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में डॉक्टरों के बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने पर बताया की सोनी सात महीने की गर्भवती थी। सोनी के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान भी मिला है। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोट के निशान मिले है।

    रोहतक पुलिस और एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित कर शव को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती पर हमला करने के बाद चार्जर से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

    सलीम चाहता था बच्चे को गर्भपात कराना

    सोनी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी। वहीं, सलीम बच्चे को गर्भपात कराने के लिए दबाव बना रहा था। सोमवार को सोनी अपने घर से कुछ सामान लेकर सलीम से मिलने निकली थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार सलीम और उसके दो सहयोगियों ने उसे रोहतक में ले जाकर वहां उसकी हत्या कर दी और उसके शव को दफना दिया। सोनी की खबर नहीं मिलने पर उसके परिवार वालों ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया था।

    Delhi पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

    Delhi पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सलीम अपने दोस्त पंकज के साथ गली में घूमता हुआ दिखा। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में सलीम ने जुर्म कबूल लिया है। सलीम ने बताया की उसने सोनी की हत्या करने के बाद शव को रोहतक के मदीना गांव में दफना दिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मदीना गांव पहुंचकर सोनी के शव को बाहर निकाला। शव को 4 फुट गहरे गड्ढे में दबाया गया था।

    करवा चौथ के दिन की हत्या

    Delhi पुलिस ने बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले सलीम ने अपना नाम संजू बताकर सोनी को प्रेम जाल में फंसाया था। इस बीच सोनी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद उसने सलीम पर शादी करने का दवाब बनाने लगी। वहीं, सलीम शादी से इनकार कर रहा था। ऐसे में सलीम ने सोनी की हत्या करने की साजिश रची। बीते 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सलीम ने सोनी को घूमाने के बहाने से बुलाया। फिर पंकज और रितिक के साथ कार में लेकर घूमने निकल गया। कार में ही सलीम और उसके दोस्तों ने सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...