More
    HomeNationalMaharashtra में देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा, एकनाथ शिंदे सरकार का...

    Maharashtra में देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा, एकनाथ शिंदे सरकार का फैसला

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र (Maharashtra) में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

    राज्य में देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने यह फैसला लिया है।

    इस फैसले के साथ ही महाराष्ट्र देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने वाला पहला राज्य बन गया है।

    सोमवार को एकनाथ शिंदे सरकार की कैबिनेट ने यह फैसला लिया। राज्य सरकार ने देसी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

    महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर कहा कि स्वदेशी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए इन्हें ‘राज्य माता’ का दर्जा देने का फैसला लिया गया है।

    एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर ऐलान किया कि राज्य सरकार गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने जा रही है।

    सीएम ने कहा कि गोशालाएं अपनी कम आमदनी के चलते यह खर्च नहीं उठा सकती थीं, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

    राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व, मानव आहार में देसी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का अहम स्थान रहा है।

    इसी को देखते हुए देसी गाय को ‘राज्यमाता गोमाता’ घोषित करने की मंजूरी दी गई है।

    आपको बता दें कि राज्य (Maharashtra) में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। अगले महीने चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की उम्मीद है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36