प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरीए 11,200 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया है। इसमें पुणे मेट्रो रेल, बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया और सोलापुर एयरपोर्ट है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में योजनाओं के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश का विकास हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। ये तभी संभव होगा जब देश के विकास में हर वर्ग और हर समाज की भागीदारी होगी। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये उस वक्त संभव है जब विकसित भारत का नेतृत्व देश की महिलाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘समाज में बदलाव की जिम्मेदारी जब महिलाएं उठाती है, तो क्या कुछ हो सकता है इसकी साक्षी महाराष्ट्र (Maharashtra) की धरती रही है। इस धरती से सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए आंदोलन किया था। बहन बेटियों के लिए पहला स्कूल खोला था। इस विरासत को संजोना जरूरी है। इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि आज उन्होंने देश के प्रथम गर्ल्स स्कूल में सावित्रीबाई फुले मेमोरियल की आधार शिला रखी है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने पुणे मेट्रो रेल के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से स्वर्गेट मेट्रो तक के सेक्शन का उद्घाट किया। इसके साथ ही पूणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो गया। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 1,810 करोड़ रुपये है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाले बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया को राष्ट्र को समर्पित किया। ये प्रोजेक्ट मराठावाड़ा क्षेत्र में आर्थिक केंद्र के तौर जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 6,400 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने सोलापुर एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया है। सोलापुर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। पीएमओ के अनुसार सोलापुर में मौजूदा टर्मिनल भवन को सालाना लगभग 4 लाख यात्रियों को सेवा देने के लिए दोबारा से बनाया गया है।


