More
    HomeNationalजम्मू में PM Modi की रैली, दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद

    जम्मू में PM Modi की रैली, दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक की याद

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को जम्मू में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने आरोप लगाया कि बीते दशकों में राज्य में सिर्फ कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। जनता के हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई।

    उन्होंने कहा- “ये जो हमारी पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है।”

    कांग्रेस, NC, PDP पर निशाना

    मोदी (PM Modi) ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

    मोदी ने कहा- “जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।”

    मोदी ने कहा कि जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। उन्होंने यूपीए सरकार के दिनों का जिक्र करते हुए कहा- “आप वो दौर याद कीजिये, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे, आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि ‘एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन’।”

    उन्होंने कहा- “उधर से गोलियां चलती थी और इधर से कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।”

    सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को किया याद

    सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है। ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की, तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा।”

    उन्होंने कहा- “कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस को माफ़ कर सकते हैं?

    मोदी (PM Modi) ने आरोप लगाया कि देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती। आज की कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोटबैंक दिखता है लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर ये उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं।

    ‘कांग्रेस, NC और PDP ने जनता का हक मारा’

    पीएम (PM Modi) ने आगे कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, NC और PDP ने इस हक से वंचित किया था।

    उन्होंने कहा- “आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस-NC और PDP वाले भड़के हुए हैं। इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम लाएंगे। ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है।

    मोदी (PM Modi) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP ने जम्मू के साथ हमेशा अन्याय किया है। उन्होंने कहा- “ये तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप इनके भाषण सुनिए कि कैसे डोगरा विरासत पर ये हमला करते हैं, महाराज हरी सिंह को बदनाम करने के लिए ये कैसे-कैसे लांछन लगाते हैं।”

    पीएम मोदी (PM Modi) ने दावा किया कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

    उन्होंने कहा- “जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।”

    पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए भगत सिंह को याद किया। उन्होंने कहा- “आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।”

    उन्होंने कहा- “जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है।”

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...