More
    HomeNationalMaharashtra Elections में इन सीटों पर होने वाली है कांटे की टक्कर...चाचा-भतीजा...

    Maharashtra Elections में इन सीटों पर होने वाली है कांटे की टक्कर…चाचा-भतीजा भी आमने-सामने

    Published on

    spot_img

    Maharashtra Elections: राजनीति को शक्ल देने वाले बड़े-बड़े राजनेता भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देश की अपनी क़िस्मत आजमा रहे हैं। कई सीटों पर कांटे की टक्कर होनी है। जहां लोग अपने परिवार के लोगों के खिलाफ़ भी चुनावी मैदान में हैं। पढ़ें पूरी ख़बर –

    Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। जनता का वोट साधने की कोशिश में सभी पार्टियां मैनिफेस्टो में ग़रीब, महिला, युवाओं , किसान के प्रति मेहरबान होने का दावा कर रही हैं। इधर, देश की राजनीति को शक्ल देने वाले बड़े-बड़े रानजनेता भी जहां अपनी क़िस्मत का फैसला जनता के हाथ में लगने वाली नीली स्याही पर छोड़ चुके हैं।

    इस बार का महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Elections) चुनाव ख़ूब दिलचस्प होने जा रहा है। युवा, महिला, ग़रीब और इस तरह का मुकाबला प्रदेश के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है, जहां छह बड़े सियासी दल दो बड़े गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र की कुछ ऐसी सीटें हैं जहां बेहद दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। विस्तार से समझिए उन सभी हॉट सीट का हाल –

    1. पोकरी-पचपखड़ी
      पोकरी-पचपखड़ी सीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं। ठाणे शहर में आने वाली ये विधानसभा सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक है (Maharashtra Elections)। उनके सामने शिवसेना उद्धव गुट ने सीएम शिंदे के राजनीतिक गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे मैदान में हैं।
    2. बारामती
      बारामती से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार चुनाव लड़ रहे हैं। पुणे शहर में आने वाली बारामती पर भी दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। बताते चलें कि उनके सामने महाविकास अघाड़ी ने शरद पवार गुट से अजित पवार के भतीजे को ही उम्मीदवार बना दिया है। महाराष्ट्र चुनाव में में अजित पवार के सामने महाविकास अघाड़ी से युगेंद्र पवार सीधी टक्कर में दिखेंगे।
    3. वर्ली
      मुबंई की वर्ली सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने महायुति ने शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। (Maharashtra Elections)
    4. माहिम
      यहां एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से सदा सरवणकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से अमित ठाकरे और शिवसेना यूबीटी की तरफ से महेश सावंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
    5. बांद्रा ईस्ट
      बांद्रा ईस्ट सीट खूब चर्चा में है। एनसीपी नेता रहे दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे और हाल ही में कांग्रेस से अजित पवार गुट में शामिल हुए जीशान सिद्दीकी को इस बार एनसीपी ने नॉर्थ ईस्ट से टिकट दिया है पिछली बार जीशान यहां से कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी थे उन्होंने यहां से जीत भी दर्ज की. वहीं इस बार भी वे यहीं से उम्मीदवार हैं बस दल अलग है जीशान सिद्दीकी के सामने एमवीए ने शिवसेना यूबीटी के वरुण देसाई को टिकट दिया है। (Maharashtra Elections)
    6. अणुशक्ति नगर
      इस सीट पर एनसीपी अजित पवार की तरफ से सना मलिक, एनसीपी शरद पवार गुट की तरफ से फहाद अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यहां से शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार अविनाश राणे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
    7. मानखुर्द शिवाजीनगर
      महाराष्ट्र (Maharashtra Elections) की सबसे हॉट सीट में से एक इस सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से अबु आजमी, एनसीपी अजित पवार की तरफ से नवाब मलिक और शिवसेना की तरफ से सुरेश पाटील के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।




    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...