More
    HomeNationalMaharashtra Exit Poll: Poll of Polls में किसकी बनेगी सरकार?

    Maharashtra Exit Poll: Poll of Polls में किसकी बनेगी सरकार?

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म हो गया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 58.25 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। चुनाव खत्म होने के साथ ही Exit Poll भी आने शुरू हो गए है।

    महाराष्ट्र में किस दल की सरकार बनेगी। किसको वोटरों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और कौन इस बार सत्ता से बाहर रहेगा। इस पर विभिन्न सर्वे एजेंसियों का Exit Poll आ चुका है।

    महाराष्ट्र में कई एजेंसियों के Exit Poll में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कुछ ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को बढ़त की उम्मीद जताई है।

    क्या कहता है पोल ऑफ पोल्स का अनुमान?

    न्यूज 18 मैट्रिज के Exit Poll में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। और इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही इस सर्वे में अन्य के खाते में भी 8 से 10 सीटें दी गई है।

    पी-एमएआरक्यू के Exit Poll में महायुति गठबंधन को 137 से 157 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें दी गई हैं।

    चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि महाविकास अघाड़ी के खाते में 130 से 138 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही अन्य को 6 से 8 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है।

    पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 175 से 195 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है।

    इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस पोल में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी को 150 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है। साथ ही अन्य को भी 20 सीटें दी गई हैं।

    पोल डायरी के Exit Poll में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को 122 से 186 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 69 से 121 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही इस पोल में अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही इस सर्वे में अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

    लोकशाही मराठी रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 128 से 142 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि महाविकास अघाड़ी को 125 से 140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है।

    एसएएस ग्रुप के Exit Poll में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बढ़ते मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस पोल में महायुति गठबंधन को 127 से 135 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 147 से 155 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही इस पोल में अन्य के खाते में भी 10 से 13 सीटें जाने की उम्मीद की गई है।

    भास्कर रिपोर्टर्स पोल के एग्जिट पोल में भी राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। इस एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि महाविकास अघाड़ी को 135 से 150 सीटें मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस पोल में अन्य के खाते में 20 से 25 सीटें जाने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।

    पोल ऑफ पोल्स में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 146 सीटें और कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी को 129 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। साथ ही पोल ऑफ पोल्स में अन्य के खाते में भी 13 सीटें जाने की उम्मीद जताई गई है।

    हालांकि Exit Poll के ये आंकड़े चुनाव परिणामों के पहले सिर्फ अनुमान हैं। नतीजे की घोषणा वोटों की गिनती के बाद 23 नवंबर को होगी। अब देखना दिलचस्प होगा की 23 नवंबर को किसकी सरकार बनेगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...