More
    HomeCrimeMahesh Langa: GST घोटाले में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार, हुई लाखों की जब्ती

    Mahesh Langa: GST घोटाले में वरिष्ठ पत्रकार गिरफ्तार, हुई लाखों की जब्ती

    Published on

    spot_img

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने वरिष्ठ पत्रकार महेश लंगा (Mahesh Langa) को जीएसटी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है।

    महेश लंगा (Mahesh Langa) पर फर्जी दस्तावेजों के जरिेए पत्नी और पिता के नाम पर बोगस फर्म बनाने का आरोप लगा है। पुलिस अधिकारी अजीत राजियन ने कहा कि मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए पत्रकार महेश लंगा (Mahesh Langa) को क्राइम ब्रांच बुलाया गया था। क्राइम ब्रांच ने पुछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक महेश लंगा के घर से 20 लाख रुपए नकद, कुछ सोने के आभूषण और जमीन के कागजात बरामद किए गए हैं। केंद्रीय जीएसटी विभाग की शिकायत पर आज क्राइम ब्रांच ने अहमदाबाद, जुनागढ़, सूरत, खेड़ा और भावनगर में 14 स्थानों पर छापेमारी की है।

    क्राइम ब्रांच ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 200 से अधिक फर्जी कंपनियां कथित तौर पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से धोखाधड़ी कर रही है। इन कंपनियों ने कथित तौर पर टैक्स बचाने के लिए जाली पहचान पत्र और दस्तावेजों का उपयोग कर रहे थे।

    केंद्रीय GST विभाग ने महेश लंगा (Mahesh Langa) की पत्नी और पिता के नाम पर जाली दस्तावेजों का पता लगाया था। जिनका उपयोग इन फर्जी कंपनियों में संदिग्ध लेनदेन के लिए किया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अजीत राजियन ने बताया कि ‘द हिंदू’ समाचार के लिए काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार महेश लंगा (Mahesh Langa) को विस्तृत पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

    क्राइम ब्रांच के एक बयान में कहा गया, “प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट होता है कि यह साजिश बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा था। जिसके कारण सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि पहुंची है।

    पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 200 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर हुआ है। पुलिस ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी घोटाले का दायरा और भी बढ़ सकता है। गुजरात में फर्जी बिलिंग से घोटाला करने की राशि 50,000 करोड़ से अधिक हो गई है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this