More
    HomeCrimeScam: युवा बनाने का झांसा देकर बुजुर्गों से करोड़ों लूटे

    Scam: युवा बनाने का झांसा देकर बुजुर्गों से करोड़ों लूटे

    Published on

    spot_img

    Scam: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दंपति ने दर्जनों बुजुर्ग को ठगा है। दंपति ने दावा किया कि वे ‘इजराइल-निर्मित टाइम मशीन’ की मदद से बुजुर्ग लोगों को फिर से युवा बना देंगे।

    कानपुर में दर्जनों बुजुर्गों से 35 करोड़ रुपये ठगने का मामला (Scam) सामने आया है। आरोपी राजीव कुमार दुबे और उसकी पत्नी रश्मि दुबे ने कानपुर में “रिवाइवल वर्ल्ड” नाम से एक थेरपी सेंटर खोला था। उन्होंने यह दावा किया कि वे 60 वर्ष के व्यक्ति को 25 वर्ष का बना सकते हैं।

    दंपति का दावा था कि इसके लिए उन लोगों ने इजरायल से 25 करोड़ की मशीन मंगाकर कानपुर में लगवाई है। किदवई नगर की एक बुजुर्ग महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पता चला है कि दंपती ने अब तक 15 बुजुर्गों को अपना शिकार बनाया है।

    कानपुर पुलिस के अनुसार, उन्होंने ग्राहकों को “ऑक्सीजन थेरपी” के जरिए युवावस्था लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोपी कानपुर में किराए के मकान में रहते थे। वे लोगों को यह बताकर धोखा (Scam) देते थे कि प्रदूषित हवा के कारण वे तेजी से बूढ़े हो रहे हैं और “ऑक्सीजन थेरपी” के मदद से वे कुछ ही महीनों में युवा हो जाएंगे।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी 10 सेशन के लिए 6,000 रुपये और तीन साल के रिवॉर्ड सिस्टम के लिए 90,000 रुपये के पैकेज की पेशकश करते थे। इस घोटाले की शिकार एक महिका रेणु सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस स्कैम (Scam) का पता चल पाया।

    महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दंपति ने उनसे 10.75 लाख रुपये का धोखा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी दंपति ने सैकड़ों लोगों से लगभग 35 करोड़ रुपये ठगे हैं।

    उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और दंपति की तलाश जारी है।

    पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36