सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) साइबर स्कैम (Scam) का अड्डा बन गया है। इस प्लेटफॉर्म पर ठगी करने वाले कई गिरोह मौजूद हैं। ये गिरोह लोगों को विज्ञापन के जरिए फंसा रहे हैं। शेयर मार्केट, ऑनलाइन सेल और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बहुत बड़ी ठगी हो रही है।
अगर आप भी इंस्टाग्राम (Instagram) यूजर हैं तो आपने ऐसे कई विज्ञापन देखे होंगे, जहां तरह तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। इस तरह के स्कैम का धंधा करने वाले किस तरह भोले भाले लोगों को अपने जाल में फँसाकर पैसे ऐंठ रहे हैं, इनसे ऐसे बचना है, आइए जानते हैं-
Instagram पर रील बनाकर हो रहा है Scam
इन दिनों शेयर मार्केट के नाम पर भी ठगी के कई केस सामने आ रहे हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) में रिल्स और विज्ञापन के जरिए ऑप्शन ट्रेडिंग में फ्री टिप देने की बात कही जाती है। शेयर मार्केट से हुए लॉस को रिकवर करने दावा किया जाता है। कई जगह ठग शेयर मार्केट की बेसिक और एडवांस क्लास देने की बात भी करते हैं।
इस सब के लिए लोगों से भारी भरकम रकम वसूली जाती है। यहां पर स्कैम (Scam) हजारों में नहीं बल्कि लाखों करोड़ों में होता है। असम में एक ऐसा केस सामने आया है जहां 22 साल के बिशाल फुकन ने शेयर मार्केट के नाम पर 2200 करोड़ का स्कैम किया था।
ऑनलाइन सेल के नाम पर स्कैम
ऑनलाइन सेल के नाम पर जबरदस्त ठगी की जा रही है। ये स्कैम (Scam) फेस्टिव सीजन में और ज्यादा बढ़ जाते हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर पेज बनाए जाते हैं। जहां रेगुलर यूज की चीजों को बहुत कम दाम पर बेचने का दावा किया जाता है। ये पेज एक हफ्ते तक एक्टिव रहते हैं। जैसे ही ठग कमाई कर लेते हैं तो पेज को डिलीट कर दिया जाता है।
यहां पर सारा खेल कंपैरिजन का है। ठग दावा करते हैं कि जो चीज अमेजॉन या फ्लिपकार्ट पर 100 रुपये में मिल रही है, इनके पेज पर दिए लिंक से खरीदने पर वही चीज 50 फीसदी कम कीमत पर मिल जाएगी। इस ट्रैप में रोजाना कई लोगों को फंसाया जाता है।
जॉब स्कैम (Job Scam)
इंस्टाग्राम (Instagram) पर कई तरह के जॉब ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर में वर्क फ्रॉम होम की बात कही जाती है। ये ऑफर बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर दिए जाते हैं। ठगों के टारगेट पर हाउसवाइफ और कॉलेज स्टूडेंट होते हैं। जैसे ही लोग उनके विज्ञापन पर क्लिक करते हैं या उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज करते है, तो ठग अपना काम शुरू कर देते हैं।
जॉब आफर करने वाले उनसे ज्वाइनिंग फीस के नाम पर पैसे लेते हैं। ये लोग खुद को थर्ड पार्टी बताते हैं। कंपनी के साथ ऑनलाइन इंटरव्यू फिक्स करने के लिए ये आवेदक से 10 से 15 हजार रुपये ठग लेते हैं। कई केस तो ऐसे भी हुए जहां ठगों ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया है।


