More
    HomeNational"मौका मिला तो संभालूंगी गठबंधन की कमान...", Mamata Banerjee ने INDIA गठबंधन...

    “मौका मिला तो संभालूंगी गठबंधन की कमान…”, Mamata Banerjee ने INDIA गठबंधन को दिया संकेत

    Published on

    spot_img

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने इंडिया गठबंधन के महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हारने पर अंसतोष जाहिर किया है।

    Mamata Banerjee ने कहा है कि वह INDIA गठबंधन की कमान संभालने के लिए तैयार है। ममता बनर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को भी संभाल सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है। अगर वे इसे नहीं चला सकते है तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा।

    मैं बंगाल से ही INDIA गठबंधन को चला सकती हूं- Mamata Banerjee

    मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए Mamata Banerjee ने कहा कि अगर मौका मिला तो मैं इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करूंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती हूं। लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं। आपको बता दें कि बीजेपी का मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन में दो दर्जन से अधिक पार्टी एक साथ आए थे। हालांकि आंतरिक कलह की वजह से और आपसी तालमेल की कमी की वजह से गठबंधन की आलोचना भी होती रहती है।

    इंडिया गठबंधन को अहंकार अलग रखना चाहिए- कल्याण बनर्जी

    आपको बता दें कि TMC के सांसद कल्याण बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक को अपने अहंकार को अलग रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन के नेता के रूप में मान्यता देनी चाहिए।पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में TMC ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही TMC का प्रभुत्व बंगाल में मजबूत हो गया है।

    बंगाल में हुए इस उपचुनाव में सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) और कांग्रेस को बड़ी असफलताओं का सामना करना पड़ा था। अधिकांश प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद से ही TMC लगातार ममता बनर्जी को गठबंधन की बागडोर संभालने की वकालत कर रही है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...